आरजेडी के बिहार बंद का जिले में दिखा मिलाजुला असर

समर्थन में कांग्रेस एवं रालोसपा पार्टी के कार्यकर्ता भी उतरे सड़क पर

परवेज अख्तर/सिवान : बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बिल को लेकर विधानसभा में पुलिसकर्मियों के विपक्षी विधायकों के साथ मारपीट की घटना को लेकर तेजस्वी के बिहार बंद के आह्वान के बाद जिले के विभन्न क्षेत्रो में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. आरजेडी का यह बिहार बंद का जिले में  ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहर में अधिक दिखा.शहर के विभिन्न प्रमुख चौक चौराहों पर आरजेडी कार्यकताओं ने सुबह से ही शहर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों को अवरुद्ध कर दिया. इससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग शहर में प्रवेश नहीं कर पाये.

प्राइवेट वाहनों से अस्पताल इलाज कराने आने वाले लोगों को शहर में प्रवेश करने में काफी परेशानी हुयी. उन्हें सर्कीण गलियों से होकर जाना पड़ा. वहीं प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस को जाने का रास्ता दिया. प्रदर्शन कारियों ने शहर में सुबह से ही प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस अधिनियम-2021 जैसे काले कानून के खिलाफ बिहार विधानसभा में अपना विरोध दर्ज कराने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर राजद सहित विपक्षी विधायकों की निर्मम पिटाई तथा युवा राजद द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से विधानसभा घेराव के दौरान राजद कार्यकर्ताओं की बर्बर पिटाई तथा महिलाओं के साथ बदतमीजी का विरोधकिया.

बंद में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से को ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष रामायण चौधरी ,प्रदेश महासचिव ओसीहर यादव, हरेंद्र सिंह पटेल, युवा जिला अध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला पार्षद सुशील कुमार डब्लू, जिला पार्षद ललन यादव, उज्जवल गिरी, विपिन कुशवाहा, अश्वत्थामा यादव, शैलेंद्र यादव, जय प्रकाश चौधरी, लालबाबू चौधरी, लकी बाबू, मो. इम्तियाज, प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर यादव, जितेंद्र सिंह, उपेंद्र यादव मुखिया, चंद्रिका राम , कमलेश प्र., सैयद इकबाल अहमद, श्रीकांत यादव, अमरकांत यादव, चंद्रमा यादव, मंटू यादव, नरेश साह, संजय यादव, सहित कई लोग शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024