पटना : बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा के रिजल्ट के बाद अब मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट की बारी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जल्दी ही मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने वाला है। मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों की जांच भी लगभग पूरी होने जा रही है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सूत्रों की माने तो अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह में मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो सकता है। फिलहाल रिजल्ट के लिए कोई डेट नहीं बताया गया है लेकिन पूरी उम्मीद है कि रिजल्ट अगले माह जारी हो जाएंगे। जिस तरह बोर्ड ने महज 43 दिनों के अंदर इंटरमीडियट के तीनों संकायों साइंस-आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया है उससे मैट्रिक का रिजल्ट भी जल्द ही जारी किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि मैट्रिक के कॉपियों के जांच की प्रक्रिया भी लगभर पूरी होने जा रही है।
गौरतलब है कि बिहार बोर्ड के मैट्रिक की परीक्षा फरवरी महीने में ली गयी थी। परीक्षा फरवरी महीने में 17 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित की गयी थी। परीक्षा में 15 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…