Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बिहार DGP का बड़ा फैसला, प्रशिक्षण के बिना डीएसपी-दारोगा को नहीं मिलेगी प्रोन्नति

न्यूज़ डेस्क :- बिहार के पुलिस महकमे के अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है. बिहार के डीजीपी ने दारोगा, डीएसपी के प्रमोशन को लेकर बड़ा आदेश जारी कर दिया है. पुलिसिंग की रीढ़ माने जाने वाले डीएसपी, इंसपेक्टर और दारोगा को प्रोन्नत होने के लिए अब सेवाकालीन प्रशिक्षण में शामिल होना पड़ेगा.वगैर प्रशिक्षण के उन्हें प्रोन्नति नहीं मिलेगी.

डीजीपी के आदेश के मुताबिक प्रशिक्षण में भाग लेने के साथ साथ इसे पास करना भी अनिवार्य होगा. प्रशिक्षण के लिए समय सीमा भी तय कर दी गई है. डीएसपी और दारोगा के लिए सेवाकालीन दो प्रशिक्षण अनिवार्य होंगे. नौकरी में आने के बाद 7 से 10 और दूसरा 14 से 18 साल के बीच होगा. पहला प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें 10 वर्षों के बाद दी जाने वाली प्रोन्नति का लाभ मिलेगा. इसी तरह यदि 18 साल के बाद कोई प्रोन्नति मिलती है तो दूसरे चरण का प्रशिक्षण भी अनिवार्य कर दिया गया है.

अब तक डीएसपी से आईपीएस बनने तक कोई सेवाकालीन प्रशिक्षण की व्यवस्था नहीं थी. इसी तरह सीधे नियुक्त दारोगा प्रोन्नति से इंसपेक्टर व फिर डीएसपी बन जाते थे.नई व्यवस्था में सीधे नियुक्त किए गए दारोगा के अलावा इंसपेक्टर और बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी व अन्य रैंक के अधिकारी को अब प्रोन्नत होने के लिए प्रशिक्षण में पास होना अनिवार्य कर दिया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026