Categories: पटना

बिहार: सगाई के लिए लड़की ने निकाली अंगूठी, देखते ही परिजनों संग भाग गया लड़का, जानें पूरा मामला

पटना: बिहार के पटना में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। लड़की वालों ने अपनी बेटी की शादी के लिए एक सरकारी नौकरी करने वाला लड़का पसंद किया। दोनों तरफ से शादी की बातें हो गईं। शादी पक्की करने के लिए दोनों ओर से सगाई का कार्यक्रम पक्का किया गया। सगाई समारोह के दौरान दोनों तरफ से लोग पहुंच चुके थे। सगाई कार्यक्रम शुरू हो गया था। पहले लड़की से लड़के को अंगूठी पहनाने के लिए कहा गया।

लड़की ने जैसे ही अंगूठी निकाली तो लड़का होने वाली दुल्हन को देखते ही हैरान रह गया। आनन-फानन लड़की अपने परिजनों के साथ वहां से जाने लगा। जब लड़के से इस बारे में पूछा गया तो उसने दंग कर देना वाली बात बताई। सगाई समारोह में लड़के के फरार होते ही लड़की वाले भी उनके पीछे-पीछे चल दिए। काफी दूर जाकर लड़की वालों ने लड़कें वालों को पकड़ लिया। यहां भी काफी देर तक ड्रामा हुआ। ड्रामे के चलते दोनों ओर से रिश्ता तोड़ दिया गया।

मामला पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत का है। यहां की एक लड़की की शादी अलावलपुर निवासी एक सरकारी नौकरी करने वाले लड़के के साथ तय हुई थी। सगाई से पहले लड़का और लड़की ने एक-दूसरे को नहीं देखा था। बाढ़ के एक रेस्ट हाउस में रिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। लड़की से लड़के को अंगूठी पहनाने के लिए कहा गया। लड़की ने जैसे ही अंगूठी निकाली तो लड़का अपने परिवार के साथ भाग निकला। लड़के से जब इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि उसे लड़की पसंद नहीं हैं।

इसपर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के वालों का पीछा करते हुए उन्हें मोकामा बाईपास में जाकर दबोच लिया। फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी। लड़के पक्ष के लोगों को बाढ़ थाने लाया गया। ड्यूटी पर तैनात दो पदाधिकारी ने दोनों पक्ष की बातें घंटों सुनीं, लेकिन लड़की ने खुद शादी से मना कर दिया। लड़की रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में खर्च हुई राशि की मांग करने लगी। बाद में समझौता होने के बाद 50 हजार रुपये लड़का पक्ष की तरफ से दिए गए तब जाकर मामला शांत हुआ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026