पटना

बिहार सरकार का आदेश : शादी में बैंड-बाजा और डांस पर रोक, विवाह स्थल पर स्कैनिंग जरूरी, सिर्फ 100 लोग मौजूद रहेंगे

पटना : कोरोना को लेकर बिहार सरकार ने नये गाइडलाइंस जारी कर दिये हैं. बिहार में होने वाली शादियों में सड़क पर बैंड-बाजा और डांस पर रोक लगा दिया गया है. विवाह स्थल पर स्टाफ को मिलाकर अधिकतम 100 लोग मौजूद रहेंगे. सब मास्क पहन कर आयेंगे और उनकी थर्मल स्कैनिंग होगी. श्राद्ध में 25 लोग से ज्यादा नहीं शामिल हो पायेंगे.

बिहार सरकार का फरमान

बिहार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने आज ये एलान किया. उन्होंने कहा कि सूबे में होने वाली किसी भी शादी में अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकेंगे. इसमें वेटर और कुक से लेकर बराती-सराती सब शामिल होंगे. शादी में शामिल होने वाले सारे लोगों को मास्क लगाना जरूरी होगा. विवाह स्थल पर थर्मल स्कैनर जरूरी होगा. थर्मल स्कैनिंग के बाद ही लोगों को शादी में शामिल होने दिया जायेगा.

बैंड-बाजे और डांस पर रोक

बिहार सरकार ने शादियों में सड़क पर बैंड-बाजा बजाने और डांस करने पर रोक लगा दिया है. हालांकि विवाह स्थल पर बैंड बाजा बजाने पर रोक नहीं है. लेकिन शादी के दौरान विवाह स्थल पर बैंड-बाजा बजाने में भी कोरोना संबंधी नियमों का पालन किया जायेगा.

श्राद्ध में सिर्फ 25 लोग रहेंगे

सरकार के नये दिशा निर्देशों के मुताबिक अब किसी श्राद्ध के दौरान अधिकतम 25 लोग शामिल हो सकेंगे. इसमें पंडित से लेकर श्रद्धांजलि देने आने वाले लोगों की संख्या शामिल है. श्राद्ध के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर मास्क जैसे नियमों का पालन किया जायेगा.

कार्तिक पूर्णिमा पर सतर्क रहें

बिहार सरकार ने लोगों से कार्तिक पूर्णिमा के दौरान सतर्क रहने को कहा है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि हवा और पानी के जरिये भी कोरोना फैल सकता है. ऐसे में लोगों को नदियों में नहाने से परहेज करना चाहिये. 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गयी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026