पटना

बिहार सरकार ने अंचलाधिकारियों की रैंकिंग जारी की, जानिए किसे मिला पहला स्थान और कौन हुआ फिसड्डी

पटना: बिहार सरकार अंचल कार्यालयों में सुधार को लेकर कई उपाय किए हैं. सरकार की कोशिश है कि अंचलाधिकारियों पर नकेस कसी जाये।क्यों कि अँचल में पदस्थापित सीओ बेवजह कामों को लटका कर रखते हैं और आवेदकों को दौड़ाते हैं.अंच में कार्यप्रणाली में सुधार लाने को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अंचलाधिकारियों के काम के आधार पर रैंकिंग तय कर रही है.

अलीनगर अँचल नंबर-1 पर

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग हर महीने बेहतर और खराब काम करने वाले अंचलाधिकारी की रैंकिंग जारी कर रही है. एक बार फिर से राजस्व विभाग ने काम के आधार पर रैंकिंग तय की है. नंबर वन पर दरभंगा का अलीनगर अंचल है जिसे 99.81 परसेंट नंबर मिला है. दूसरा सबसे बेहतर काम करने वाला अंचल मधुबनी का पंडौल है। तीसरे नंबर पर पश्चिम चंपारण का रामनगर, चौथे नंबर पर कटिहार का मनिहारी अंचल और पांचवें नंबर पर भागलपुर का इस्लामपुर अंचलाधिकारी का कार्य रहा। इन पांचों अंचल ऊपर से एक से पांच तक की रैंकिंग में हैं.

सबसे खराब प्रदर्शन पतरघाट अंचल का रहा

सरकारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे खराब परफॉर्मेंस वाला अँचल सहरसा का पतरघाट है जो सबसे निचले पायदान यानि 534 रैंक मिला है. नीचे से दूसरे स्थान पर दरभंगा का बहेरी अंचल है जिसे 533 रैंक मिला है. पश्चिम चंपारण का नौतन नीचे से तीसरे नंबर पर यानि 532 नंबर पर,अररिया का भरगामा को 531 रैंक और बांका के चानन अंचल को 530 रैंक मिला है. इस तरह से ये पांचों अंचल बिहार के सबसे खराब प्रदर्श करने वाले रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026