Categories: पटना

होली से पहले बिहार सरकार का बड़ा आदेश, गंदा गाना बजाने पर होगी कार्रवाई, सभी अधिकारियों को लिखा गया पत्र

पटना : समाज में अश्लीलता फैलाने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए बिहार सरकार की ओर से एक सकारात्मक पहल की शुरुआत की गई है. बिहार सरकार की ओर से अश्लील गाना पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है, जो भी लोग ऐसा नहीं करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. नीतीश सरकार की ओर से तमाम बड़े प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा गया है.बिहार राज्य परिवहन विभाग के कमिश्नर की ओर से व्यवसायिक वाहनों में अश्लील गाना बजाने पर रोक लगाने की बात कही गई है. कमिश्नर ने अश्लील गाना बजाने वाले के विरुद्ध कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अब वैसे वाहनों का परमिट रद्द करने का आदेश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया है. जिले के ट्रैफिक एसपी को भी पत्र जारी किया गया है.

दरअसल राज्य परिवहन प्राधिकार की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि इस नियम का उल्लंघन करनेवाले वाहन चालकों के वाहन का परमिट रद्द किया जाएगा. विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि छह जुलाई, 2018 को आयोजित राज्य परिवहन प्राधिकार की बैठक में पब्लिक वाहनों जैसे- ऑटो, बसों आदि में अश्लील गाना/वीडियो नहीं बजाए/चलाए जाने को परमिट की शर्त में जोड़े जाने का निर्णय लिया गया था. इसके तहत कुछ नियम बनाए गए थे. लेकिन नियमों का सही से पालन नहीं कराया जा रहा है.ऐसे में सभी नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करवाने के लिए सभी ट्रैफिक एसपी, संयुक्त आयुक्त सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार बिहार, सभी जिला परिवहन पदाधिकारी बिहार, सभी मोटरयान निरीक्षक बिहार, सभी प्रवर्तन अवर निरीक्षक बिहार को निदेशित किया जाता है. अगर वाहन चालक गाड़ी में अश्लील गाने बजाते पाए जाते हैं, तो उनपर न्यायोचित कार्रवाई करें.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026