अभी-अभी : भूकंप के झटके से हिला बिहार, पटना में डरकर घर से सड़क पर आ गए लोग

पटना: बिहार में सोमवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब नौ बजकर 20 मिनट पर लोगों को भूकंप के झटके लगे। राज्य के कई जिलों में भूकंप आने की सूचना मिल रही है। पटना में तो बड़ी संख्या में लोग अपने घर से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने ऑफिस से बाहर आ गए। बिहार की राजधानी पटना, नवादा इत्यादि स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

पटना के बोरिंग रोड, राजीव नगर , इंद्रपुरी, बेउर, फुलवारीशरीफ, सिपारा, जंक्शन और एम्स इत्यादि इलाके के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आने की सूचना मिलते ही लोग एक दूसरे को फोन करने लगे। कई इलाकों में तो लोग डर कर सड़कों पर आ गए।

धरती पर भूकंप आता क्यों है?

हम सभी कुछ ना कुछ गड़बड़ करते रहते हैं. कभी-कभी धरती भी गड़बड़ कर देती है, बल्कि रोज कर देती है. पूरे ग्लोब पर रोज-रोज कहीं ना कहीं कुछ खटपट होता रहता है. छोटे-छोटे वाले तो कुछ नहीं कर पाते. पर जब कहीं कुछ बड़ा हो जाता है, तो पता चलता है कि भूकंप आ गया है.

अगर धरती को छेद के देखें तो ये तीन लेयर में होती है. सबसे ऊपरी लेयर को क्रस्ट कहते हैं. ये क्रस्ट पूरी धरती को घेरे रहता है. मतलब हमारे पांव के नीचे की जमीन और नदी-समंदर के नीचे की भी जमीन. ये बहुत ही मोटी परत होती है. जो हम देख पाते हैं, इससे बहुत गहरी।तो हमारी जमीन के नीचे बहुत सारी प्लेट्स होती हैं. आड़ी-तिरछी. इधर-उधर. एकदम फंसी हुई. एक हिली तो दूसरी भी हिलेगी.

एक खिंची तो कई और खिंच जाएंगी. और जब ये ज्यादा हो जाता है, तो ऊपर की जमीन खड़खड़ा जाती है. भूकंप आ जाता है. करोड़ों बरसों पहले जब कई प्लेट्स ऐसे ही टकराई थीं, तब इसी टक्कर से कई सारे पहाड़ बने थे. मतलब हल्के में नहीं लेना है इस टक्कर को. हिमालय भी ऐसे ही बना था. कहीं-कहीं भूकंप के अलावा ज्वालामुखी भी फट जाते हैं. इसमें क्या होता है कि धरती के अन्दर का लावा बाहर आ जाता है. गरम-गरम.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026