Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बिहार में कहीं भी पलट सकते हैं चुनावी नतीजे, 99 सीटों पर अंतर 2000 से कम

पटना : बिहार में सुबह 8 बजे शुरू हुई मतों की गिनती लगातार जारी है. मतगणना के ताजा रुझान राज्य में फिर से नीतीश सरकार की वापसी करवाते नजर आ रहे हैं. लेकिन यह फिलहाल रुझान हैं. आपको बता दें कि मतगणना शुरू हुई थी तो महागठबंधन ने बड़ी बढ़त बनाई थी लेकिन कुछ घंटों बाद ही स्थिति बदल गई. ऐसे ट्विस्ट फिर से भी देखने को मिल सकता है.

ये सीटें बदल सकती हैं समीकरण

दोपहर 12 बजे के आंकड़ों के मुताबिक कीरब 20 फीसदी वोट ही गिने गए हैं. बिहार की 99 सीटें ऐसी हैं जिसमें वोटों का मार्जिन 2000 वोटों से भी कम है. वहीं 54 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जिसमें वोटों का अंतर 1000 से भी कम है. जबकि 28 सीटें ऐसी हैं जहां 500 वोटों से भी कम का अंतर है. जाहिर है कि ये सीटें कभी भी रुझान बदल सकती हैं.

इस बार देरी से आ सकते हैं चुनाव परिणाम

चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक इस बार रुझानों और परिणामों में थोड़ी देरी हो सकती है क्योंकि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों की संख्या इस बार 72,723 से बढ़ाकर 1,06,515 की गई थी. पोलिंग बूथ में 46.5 प्रतिशत की वृद्धि, कोरोना महामारी के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग के उपायों का पालन सुनिश्चित करने के लिए किया गया था.

एनडीए को रुझानों में सपष्ट बहुमत

बिहार की 243 विधानसभा सीटों के शुरुआती रुझानों में एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक एनडीए 127 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि महागठबंधन ने 103 सीटों पर बढ़त बना रखी है. बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर है. बीजेपी फिलहाल 73 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि आरजेडी दूसरी बड़ी पार्टी है. आरजेडी फिलहाल 64 सीटों पर आगे चल रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026