बड़ी खबर

अभी-अभी : बिहार में कोरोना से 7वीं मौत, पटना की महिला ने NMCH में तोड़ा दम

बिहार में कोरोना से सातवीं मौत…पटना के आलमगंज थाना के मक्खनपुर ईदगाह की कैंसर पीड़ित महिला थी कोरोना पॉजिटिव, एनएमसीएच में आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

पटना :- इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना (Patna) से आ रही है जहां कोरोना से संक्रमित (Corona Patient) एक महिला मरीज की मौ/त हो गई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है. मृ/तक महिला का नाम आशा देवी बताया जाता है जो पटना सिटी के आलमगंज के मखनपुर ईदगाह मोहल्ले की रहने वाली थी.

जानकारी के मुताबिक आशा पिछले 8 मई को पटना के एनएमसीएच अस्पताल में भर्ती हुई थी. अस्पताल के मुताबिक वो गोल ब्लैडर के कैंसर से भी पीड़ित थी. महिला की मौ/त 13 मई को यानी बुधवार को हुई है. मालूम हो कि बिहार में कोरोना का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ रहा है. मंगलवार को बिहार में एक दिन में रिकॉर्ड 130 नए मामले सामने आए, इसके साथ ही इस महामारी से बीमार होने वालों की संख्या राज्य में बढ़कर 879 हो गई है. खास बात यह है कि अब बिहार का कोई भी जिला इस महामारी से अछूता नहीं रहे रहा. कोरोनावायरस ने बिहार के जमुई (Jamui) जिले को भी अपनी चपेट में ले लिया है.

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो आंकड़े मिले वह काफी भयावह थे. दरअसल कोरोना ने पटना समेत अन्य जिलों के ग्रामीण इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया है. पटना की बात करें तो पटना जिला में इस बीमारी ने पंडारक, बाढ़, पालीगंज जैसे ग्रामीण इलाकों में अपनी दस्तक दी है तो वहीं जहानाबाद जिले में भी एक साथ रिकॉर्ड 15 नए मरीजों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026