अभी-अभी : बिहार में 15 मई तक लगा पूर्ण लॉकडाउन, मुख्यमंत्री नीतीश ने दी जानकारी

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नीतीश सरकार ने बिहार में 15 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है. उन्होंने ट्विटर के माध्यम से इस फैसले की जानकारी दी. सीएम नीतीश के अनुसार कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने बताया कि इसकी विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है.

बिहार में कोरोना के हालात लगातार अनियंत्रित दिखाई दे रहे हैं. प्रवासी श्रामिकों के लौटने के बाद संक्रमण के तेजी से फैलने के आसार हैं. ऐसे में सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है. बिहार देश के उन कुछ शीर्ष राज्यों में शामिल है जहां एक्टिव मरीजों के 81.46 फीसदी मामले शामिल हैं. केंद्रीय मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में फिलहाल जितने एक्टिव मरीज हैं उनमें से 81.46 प्रतिशत महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार और हरियाणा में हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026