Categories: पटना

बिहार पंचायत चुनाव: खुद को सबसे योग्य बताने में जुटे उम्मीदवार, विकास कार्य गिनाने में जुटे प्रतिनिधि

पटना: चौथे चरण के तहत 20 अक्टूबर को गोपालगंज जिले के पंचदेवरी व कटेया प्रखंड में पंचायत चुनाव होना है। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी जोरों से चल रही हैं। वहीं पंचायतों में संभावित प्रत्याशियों की बाढ़ आ गई है। उम्मीदवार खुद को सबसे योग्य दावेदार बताने में लगे हुए हैं।

कई पंचायतों में जहां महिला उम्मीदवार हैं वे घरों की देहरी से निकल कर गलियारों में घूम-घूम कर अभी से ही अपनी मौजूदगी दिखने में लगी है। महिला उम्मीदवार भी अपने आप को सबसे शिक्षित बताने से पीछे नहीं हैं। यही नहीं नए चेहरे वाले संभावित प्रत्याशी वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों के कामकाजों में गड़बड़ी गिना रहे हैं। उनके द्वारा पंचायत का विकास नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं।

वहीं वर्तमान जनप्रतिनिधि भी किसी से कम नहीं हैं। वे विगत पांच सालों में पंचायतों में किये गये विकास के दावे के साथ गांव में बनी सड़क अथवा सोलिंग का बखान कर रहे हैं। कई निर्वतमान मुखिया तो ऐसे भी हैं कि मतदाताओं को बरगला कर इंदिरा आवास सहित अन्य लाभ दिलाने का के नाम पर विभिन्न प्रकार के कागज ले रहे हैं।

कई संभावित उम्मीदवारों ने निर्वतमान मुखिया पर पिछले पांच साल में सड़क, नल जल, आवास सहित सरकारी योजनाओं में अनियमितता का आरोप लगाते हुए एक बार उन्हें एक बार मौका देने की बात कह रहे हैं। वहीं मतदाता वोट मांगने पहुंचे सभी उम्मीदवार को वोट देने का आश्वासन दे रहे हैं। खैर जो भी हो आने वाले समय में पता चल पाएगा कि मतदाताओं ने किसके पक्ष में मतदान किया है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026