Categories: छपरा

सारण में 60 लाख के सोना लूट का मास्टर माइंड निकला बिहार पुलिस का जवान, गिरफ्तार

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ: पटना से बीएमपी जवान के अपहरण मामले मे एक बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल जवान का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि उसे छपरा जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया था. सूत्रों के अनुसार छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र मे 5 सितम्बर को यूपी के बरेली के एक स्वर्ण व्यवसाई को अग़वा कर उससे 5 लाख रुपया नगद और 60 लाख के सोने की लूट हुई थी. अग़वा व्यवसाईं को आरा के पास रिहा किया गया था. जाँच मे सामने आया था की इस घटना मे कुछ अपराधी वर्दी मे भी थे जिन्होंने जाँच के नाम पर व्यवसाईं की गाड़ी को रुकवाया था और फिर लूट के लिए अपहरण कर लिया था.

मोबाईल सर्विलांस के आधार पर बीएमपी जवान शशिभूषण सिंह की पहचान हुई और लोकेशन के आधार पर उसको उठाया गया. उसके बाद घटना मे शामिल जवान का दोस्त पंकज को भी गिरफ्तार किया गया.आज छपरा पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है. हालांकि जवान की पत्नी द्वारा अपहरण की शिकायत दर्ज कराने के बाद पटना पुलिस जरूर परेशान रही. लेकिन देर रात छपरा पुलिस जवान को लेकर उसके घर तलाशी मे पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ. छापेमारी मे शामिल लोगो ने जवान को बोला की बताओ की तुमने क्या किया है. शशिभूषण मूल रूप से आरा का रहनेवाला है और पटना मे रूपसपुर थाना के गंगा नगर इलाके मे किराये के मकान मे रहता है.गिरफ्तार जवान की निशानदेही पर लूट के सोना का भी कुछ अंश बरामद हुआ है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026