परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद मैदान में चल रहे एसबीएस महिला क्रिकेट का फाइनल सोमवार को बिहार महिला एकादश की टीम बनाम उतर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। इसमें बिहार एकादश की टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम को 101 रन से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। टास जीतकर बिहार महिला एकादश क्रिकेट टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाई। इसके जवाब में खेलने उतरी उतर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम ने 17 ओवर में 78 रन पर आल आउट हो गई। इस प्रकार बिहार महिला एकादश क्रिकेट टीम 101 रन से जीत दर्ज की।
इसके पूर्व मैच का उद्घाटन महिला चिकित्सक डा. मधु पांडेय ने खिलाड़़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कमेंट्री सुजीत कुमार निराला, रविशंकर यादव, शेषनाथ यादव, सोनू अंसारी ने क। स्कोरर कुंदन कुमार, विकास कुमार, अंपायर राजेश यादव व रंजीत यादव ने की। इस खेल का आयोजक शहीद भगत सिंह सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि पहला सेमीफाइनल चार जनवरी को मोतिहारी बनाम सिवान कैफ एकेमी के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर शिक्षक देवेंद्र प्रसाद, श्रीराम प्रसाद, नरेश मदेशिया सहित काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…