Categories: छपरा

बिहार के विकास का दूरगामी सोच है इस बार का बजट: डॉ० दिनेश कुशवाहा

छपरा: बिहार विधानमंडल में सोमवार को 2022-23 का बजट पेश हुआ। यह बजट मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में विकास के पथ पर बढ़ रहे बिहार का दस्तावेज है. 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ का यह 18 वां बजट था जो बढ़ते बिहार को नई उड़ान देने में सक्षम है. यह बात सारण जिला जनता दल-यू के मुख्य प्रवक्ता डॉ० दिनेश कुशवाहा ने कही। उन्होंने आगे बताया कि बजट का 65% हिस्सा सामाजिक क्षेत्र में खर्च किया जाएगा।

शिक्षा के क्षेत्र में 39191 करोड़, स्वास्थ्य क्षेत्र में 16131 करोड़, शहरी व ग्रामीण आधारभूत संरचना पर 29749 करोड़ तथा सामाजिक कल्याण पर 12375 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इस बार के बजट में शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के शेत्र में प्राथमिक कक्षाओं का भवन निर्माण, अभियंत्रण एवं खेल विश्वविद्यालय की स्थापना समेत अनेक क्षेत्रों में बेहतर विकास का रोड मैप तैयार हुआ है। किसानों की आमदनी बढाने पर सरकार ने 11742 करोड़ रु इस वितीय वर्ष में खर्च करने का निर्णय लिया है जो किसानों की स्थिति सजाने व संवारने का काम करेगी।

डॉ० दिनेश कुशवाहा ने जिला जदयू कार्यकर्ताओं से अपील किया कि आप सक्रिय रूप से अपने क्षेत्र में सरकार के विकास कार्यों को लोगों के बीच में रखें तथा मुख्यमंत्री नितीश कुमार के सपनों का बिहार बनाने में लोगों की सहभागिया समायोजित करें। साथ ही कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के लिए लोगों से संवाद करें व उन्हें पार्टी से जोड़ें। शराबबंदी के बाद दहेज़ न लेने के लिए लोगों को जागरुक करें।

साथ ही मुख्यमंत्री जी द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिए किए जा रहे कार्यों जैसे अनुसूचित जाति उद्यमी योजना के तहत सरकार द्वारा दिए जा रहे दस लाख तक के ऋण राशि जिसमें पांच लाख का अनुदान है तथा पांच लाख तक की राशि व्याज मुक्त है को दलित एवं महादलित लोगों के बिच में जा कर बताएं तथा अपने क्षेत्र के लोगो करे। इसका लाभ पहुंचाने में मदद करें। कुशवाहा ने आगे कहा कि खेल विश्वविद्यालय बनने से जहां प्रदेश में खेल की स्थिति सुदृढ़ होगी वहीँ प्रखंड में स्टेडियम होने से ग्रामीण प्रतिभा निकलकर सामने आएंगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026