Categories: पटना

बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बोले- मेरे पूर्वज हिन्दू राजपूत थे, लेकिन अब मेरे सिर पर पिस्तौल लगाइयेगा तो भी धर्म नहीं बदलूंगा

परवेज अख्तर/एडिटर-इन-चीफ :
बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने आज अपने खानदान का राज खोला. मंत्री ने बताया कि उनके पूर्वज हिन्दू थे. आज भी उनके खानदान के कई लोग हिन्दू हैं. उनके घर आना-जाना भी है लेकिन अब कोई उनके माथे पर पिस्टल भी लगा देगा तो भी अपना धर्म थोडे ही बदलेंगे.

हिन्दू से बन गये मुसलमान

दरअसल बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां से मीडिया ने देश भर में धर्मांतरण को लेकर हो रही चर्चा पर सवाल पूछा. मंत्री ने इसी सवाल के जवाब में अपनी खानदानी हिस्ट्री बता दी. उन्होंने कहा कि उनके पूर्वज दो भाई थे-जयराम सिंह औऱ भगवान सिंह. दोनों लड़ाई जीतकर कैमुर के इलाके में आकर बसे. बाद में भगवान सिंह मुसलमान बन गये. मंत्री जमा खां ने कहा कि वे भगवान सिंह के वंश के हैं. लेकिन जयराम सिंह के वंश के लोग अभी भी हिन्दू हैं. उनके यहां से आज भी आना जाना चलता है.

जबरदस्ती धर्मांतरण नहीं हो सकता

मंत्री जमा खां ने कहा कि उनके पूर्वज अपने मन से मुसलमान बने थे. किसी का भी जबरदस्ती धर्म परिवर्तन नहीं कराया जा सकता. उन्होंने कहा कि कोई मेरे सिर पर पिस्टल लगा देगा तो भी मैं अपना धर्म नहीं बदलूंगा. इसी तरह से कोई दूसरा आदमी भी अपना धर्म जबरदस्ती नहीं बदलेगा.

मंत्री ने कहा कि अगर कोई स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करता है तो ठीक है. लेकिन अगर कोई जबरदस्ती किसी का भी धर्म परिवर्तन करायेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. राज्य सरकार ऐसा नहीं होने देगी. देश में अगर कहीं भी जबरन धर्म परिवर्तन हो रहा है तो उसे रोका जाना चाहिये. लेकिन अगर स्वेच्छा से किसी दूसरे धर्म को अपना रहा है तो उसे रोका नहीं जा सकता.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026