Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान शहर में हथियार दिखाकर बाइक व मोबाइल की लूट, पुलिस कर रही है जांच

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाइपास मोड़ समीप शनिवार की सुबह बाइक सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल के बल पर एक बाइक सवार युवक से बाइक, मोबाइल व सोने की लॉकेट की लूट कर ली। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। मामले में नगर थाना क्षेत्र के हनुमंत नगर लक्ष्मीपुर निवासी कुणाल कुमार सिंह ने थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ आवदेन दिया है। पुलिस ने आवदेन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कुणाल ने अपने आवेदन में बताया है कि शनिवार की सुबह हनुमंतनगर घर से गौशाला अपने पिता को पहुंचाने के लिए बाइक से निकला था।

पिता को गौशाला पहुंचाने के बाद वह अपनी बाइक लेकर करीब पांच बजे सुबह जैसे ही फतेहपुर बाइपास मोड़ के पास पहुंचा, अचानक एक गली से तीन युवक अचानक सामने आ गए और उसे बाइक रोकने का इशारा किया।अभी वह कुछ समझ ही पता तबतक एक युवक ने पास में रखे पिस्टल को उस पर तान दिया और बाइक, मोबाइल और गले से सोने का एक लॉकेट लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक लेकर तरवारा मोड़ की तरफ तेजी से निकल गए। कुणाल ने बताया कि सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष थी। बतादें कि इस रोड में पिछले महीने ही एक स्कूटी सवार से अपराधियों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। मामले में पीड़ित ने दबाव में आकर चोरी की घटना का जिक्र करते हुए थाने में आवेदन दिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026