Siwan News

बाइक साइकिल में टक्कर, साइकिल सवार गंभीर घायल

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सीवान-आंदर मुख्य सड़क के बली मोड़ पर बुधवार को दोपहर लगभग दो बजे के करीब एक बाइक सवार ने चाय विक्रेता को जोरदार ठोकर मार दिया. ठोकर लगने से चाय विक्रेता का दाहिना पैर फट गया जिसे वह गंभीर जख्मी हो गया. घायल व्यक्ति आंदर थाना के बेलवासा निवासी भावनाथ साह है. भावनाथ का हुसैनगंज चट्टी पर शिवमंदिर के पास चाय व पकौड़ी की दुकान है. घटना के संबंध में घायल श्री साह ने बताया कि वह चाय दुकान पर बेंच रखने के लिए बढ़ई के पास बेंच बनवाने के लिए गया था. इसी दौरान आंदर की तरफ से सीवान जा रहा बाइक सवार ने घायल के साइकिल में जोरदार ठोकर मार दिया. ठोकर लगने से घायल व्यक्ति साइकिल लेकर सड़क पर ही गीर गया. बाइक व साइकिल में टक्कर देख कर आस पास के लोग दौड़ गये. बाइक चालक मौके का लाभ उठा कर वहां से फरार हो गया. ग्रामीणों द्वारा घायल व्यक्ति को लेकर स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया. ड्रेसर रविंद्र प्रसाद ने बताया कि घायल व्यक्ति को पैर में चालीस टांके लगाए गए हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026