Categories: छपरा

छपरा में नीलगाय से टकराई बाइक, एक युवक की मौत

छपरा: पानापुर डूमरसन नहर मार्ग पर रसौली गांव के समीप शनिवार की दोपहर एक नीलगाय के साथ बाइक की टक्कर हो जाने से बाइकसवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया .मृत युवक तरैया थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव निवासी मलेश्वर राम का 26 वर्षीय अविवाहित पुत्र संतोष राम बताया जाता है जबकि गंभीर रूप से घायल युवक उसी गांव का विक्रमा राम का 21 वर्षीय पुत्र नीरज राम बताया जाता है .घटना के संबंध में बताया जाता है

कि दोनों चचेरे भाई एक ही बाइक से अपने रिश्तेदारी में महम्मदपुर मोड़ जा रहे थे .इसी दौरान रसौली गांव के समीप उनकी बाइक से एक नीलगाय टकरा गयी .घटना के बाद आसपास के ग्रामीण दौड़े एवं दोनो को इलाज के लिए पीएचसी पानापुर लाये जहां चिकित्सकों ने संतोष राम को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल नीरज राम को प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया .घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुँची एवं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा रेफर कर दिया .

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026