रघुनाथपुर

रघुनाथपुर में बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटी बाइक

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दुदहा गांव के समीप रघुनाथपुर-आंदर मुख्य सड़क पर शनिवार की देर शाम बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल एक बाइक लूट ली। इस संबंध में बाइक मालिक रघुनाथपुर बाजार निवासी मनीष कुमार तिवारी ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मनीष तिवारी ने बताया कि शनिवार की शाम वें अपनी बाइक से सिवान से लौट रहे थे, तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने दुदहा गांव के समीप ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और पिस्तौल दिखाकर बाइक छीन ली।

तीनों अपराधी गमछा से मुंह बांधे हुए थे। आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं दूसरी ओर शनिवार की दोपहर में प्रखंड मुख्यालय परिसर से नरहन पंचायत के पंचायत समिति सदस्य नवादा निवासी मनन कुमार पटेल की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। इस संबंध में बाइक मालिक ने अज्ञात के विरुद्ध बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024