Categories: जिला

रेलिंग से टकरा बाइक चालक हुआ बेहोश, बाइक क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आंदर-सिवान मुख्य मार्ग पर बली मोड़ के समीप बुधवार की अल सुबह करीब चार बजे एक बाइक चालक पुल की रेलिंग से टकराकर बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना के संबंध में बताया जाता है एक युवक अपनी बाइक से सिवान जा रहा था। वह जैसे ही सिवान-आंदर मुख्य मार्ग पर बली मोड़ के पास पहुंचा अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा कर गिरकर बेहोश हो गया। जबकि उसका बाइक पास गड्ढे में गिर गया। इस दुर्घटना में उसकी बाइक (बीआर 29 जे 1444) क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीण जब बाहर निकले तो उसे बेहोशी की हालत युवक को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में घायल देख स्थानीय चिकित्सकों के पास उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घायल युवक के बेहोश होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई थी, जबकि गाड़ी में रखे सर्विस बुक में सोनू कुमार पिता ध्रुव प्रसाद, ग्राम चैनपुर अंकित है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच बाइक को जब्त कर थाना ले गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024