परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के बजरहिया गाँव स्थित गंडक नहर पुल के पास महराजगंज-तरवारा मुख्य मार्ग पर गुरुवार को ईंट से लदी अनियंत्रित ट्रेक्टर चालक ने नल कूप विभाग के कर्मचारी के मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल मोटरसाइकिल सवार को ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी महराजगंज पहुंचाया गया जहाँ पर इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने ईंट लदी ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रेक्टर को जब्त कर लिया गया है।वही उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति के नाम की पहचान नही हो सकी है आवेदन मिलने के बाद अग्रिम कानूनी करवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…