परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के माघर मोहर राय के टोला के समीप स्टेट हाईवे 73 पर रविवार को डंफर के चपेट में आने से एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोग निकट के पीएचसी बसंतपुर में भर्ती कराया । घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल युवक लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के बभनौली निवासी द्वारिका महतो का 22 वर्षीय पुत्र ध्रुव महतो रविवार को अपने ससुराल मशरक थाना क्षेत्र के जजौली से बाइक से अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में पीछे से आ रही तेज गति से बालू लदा डंफर ने धक्का मार दिया, जिससे बाइक चालक युवक ध्रुव महतो घायल हो गया । चालक डंफर छोड़ भागने में सफल रहा । घटना की सूचना मिलते ही घायल युवक के ससुराल वाले घटनास्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल ले गए । घटना की सूचना मिलते ही एसआई के के सिंह घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया एवं डंफर तथा क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…