Siwan News

नरकटियागंज के डीएसपी के भांजे की बाइक चोरी

परवेज अख्तर/​सिवान : पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज के डीएसपी मो. निसार अहमद के भांजा वाहिद अख्तर की बाइक रविवार की दोपहर अज्ञात चोरों ने एक निजी क्लीनिक के पास से चोरी कर ली। वाहिद अख्तर जिला मुख्यालय के अस्पताल रोड स्थित डॉ. शहनवाज आलम के निजी क्लीनिक में भर्ती अपने एक रिश्तेदार से मिलने आए हुए थे। तभी किसी ने उनकी बाइक बीआर 29 एन 3878 नंबर की स्प्लेंडर की चोरी कर ली। काफी खोजबीन के बाद भी इसका सुराग नहीं मिला। डीएसपी के भांजा ने नगर थाने में आवेदन देकर उल्लेख किया है कि चोरी की घटना के बाद जब हमने अस्पताल का सीसीटीवी खंगलवाया तो देखा कि एक गुलाबी रंग का टी शर्ट पहला एवं टोपी लगाया नवयुवक उसकी बाइक लेकर भाग रहा है। बहरहाल चाहे जो हो नगर थाना को आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस प्राप्त फुटेज के आधार पर छापेमारी शुरू कर दी है। पीड़ित डीएसपी का भांजा वाहिद अख्तर जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी इमामुल हक हवारी का पुत्र है।

सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज

चोरी कर जाते समय चोर ने अपनी पहचान सीसीटीवी में छोड़ गए हैं। अब चोर का कारनामा कैमरे में कैद हो गया है। चोरी कर जाते समय अपनी पहचान छोड़ गया है। इससे उसकी पहचान कर गिरफ्तारी संभव है।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026