परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार स्थित चौक से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार की रात एक चोरी की बाइक के साथ नथनपुरा गांव निवासी देवेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसके निशानदेही पर सुरवाला गांव निवासी नीतीश कुमार सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं पूछताछ के बाद पुलिस ने चांचोपाली नवका टोला गांव से चोरी की एक काले रंग की प्लसर बाइक (बीआर 29 एक्स 4651) को झाड़ी से बरामद कर लिया। चोरी की मोटरसाइकिल बरामदगी को लेकर अवर निरीक्षक दशरथ सिंह के बयान पर गिरफ्तार नथनपुरा गांव निवासी देवेंद्र कुमार सिंह और सुरवाला गांव के नीतीश कुमार सिंह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बाइक चोर को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…