Siwan News

बाइक सवार ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: बुधवार की सुबह दारौंदा जाने के क्रम में एक बाइक सवार ने दारौंदा रेलवे फाटक समीप खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। घायल की पहचान सिसवन निवासी औरंगजेब अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार औरंगजेब नेटवर्किंग का काम करते हैं। मंगलवार को पटना से आने के क्रम में सिवान में उतर कर वह अपनी बाइक लेकर महाराजगंज की तरफ जा रहे थे। तभी दारौंदा रेलवे जंक्शन समीप क्रॉसिंग के समीप सड़क किनारे एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों द्वारा सूचना मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों की मौजूदगी में चिकित्सकों ने औरंगजेब को पटना रेफर कर दिया। परिजनों का कहना था कि औरंगजेब को पूरी रात थकान हो गई थी और बाइक चलाने के क्रम में उनकी आंख झपक गई जिससे उनकी बाइक खड़े ट्रक में टकरा गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026