परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसईं गांव में एसएच 73 पर मंगलवार की रात ट्रक के चपेट में आकर बरात से लौट रहे दो बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृत युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। मृतकों की शिनाख्त लिलारो पंचायत के सबरी सरिया निवासी हरिशंकर सिंह के पुत्र राहुल सिंह (23) तथा सैदपुरा निवासी श्याम शुक्ला के पुत्र अंकित शुक्ला (24) के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के आज्ञा गांव में मंगलवार की रात बरात आई थी। बरात में शामिल होने आए राहुल सिंह एवं अंकित शुक्ला पेट्रोल लेने के लिए सिसई पेट्रोल पंप जा रहे थे तभी सिसईं गांव के पास एचएच 73 पर सिवान की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इस घटना में दोनों बाइक चालकों की मौत घटनास्थल पर हो गई। इस घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस तथा पेट्रोल कर्मी को देते हुए सड़क जाम कर दिया तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग तथा ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष रविकांत दुबे दल बल के साथ पहुंचे। महाराजगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा, गोरेयाकोठी बीडीओ मुकेश कुमार,सीओ विकास कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…