बड़ी खबर

सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, सड़क जाम

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसीकड़ी का

हादसे में भाभी व भांजा गंभीर रूप से हुए घायल

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसिकड़ी गांव में रविवार की सुबह सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद ग्रामीणों ने सीवान मैरवा मुख्य पथ को जाम कर दिया. जिससे तकरीबन दो घंटे के लिए आवागमन प्रभावित हो गया. मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर दखिन टोला गांव निवासी स्व. गणेश प्रसाद की 50 वर्षीय पत्नी शांति देवी है. मृतका के पुत्र आनंद कुमार ने बताया कि 10 नवंबर को पिता की मृत्यु हो गयी थी. शनिवार को उनका श्राद्धकर्म था. श्राद्धकर्म बाद मां शांतिदेवी अपनी भाभी अलका देवी व भांजा समीर कुमार के साथ महादेवी ओपी थाना के बिंदुसार बुजुर्ग अपने मायके एक विधि करने बाइक से जा रही थी. उसने बताया कि जैसे ही तीनों लोग जमसिकड़ी गांव पहुंचे मैरवा की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दिया. जिससे घटना स्थल पर ही शांतिदेवी की मौत हो गयी. जबकि हादसे में अलका देवी व समीर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों ने तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इधर हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सीवान मैरवा मुख्य पथ को जाम की मुआवजा सहित ब्रेकर बनाने की मांग करने लगे. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सदर बीडीओ रमेंद्र कुमार तथा मुफस्सिल थानाप्रभारी रामविचार राम ने लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटाया. शव को अपने कब्जे में लेकर थाना प्रभारी ने पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बीडीओ रमेंद्र कुमार न बताया कि अपदा के तहत मृतका के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा दिया जायेगा. वहीं मुखिया ने कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार रुपया प्रदान किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026