परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली बाजार के पास सोमवार की शाम एसएच 73 पर ट्रक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद रेफर कर दिया। घायल सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के सिहोरिया निवासी सत्यदेव साह का पुत्र हीरालाल साह बताया जाता है। बताया जाता है कि हीरालाल साह बसांव की ओर से अपनी बाइक आ रहा था तभी कन्हौली एसएच 73 पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद टक्र चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। बीडीसी हसनैन अंसारी ने थाने को सूचना दी। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल हीरालाल साह बसंतपुर में संजीवनी जांच घर का संचालन करता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…