बड़हरिया के कुंडवा में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार सनौवर राजा की मौत, दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सिवान मुख्य पथ पर कुड़वां गांव के समीप शनिवार को डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़सरा निवासी वसीम राजा के पुत्र सनौवर राजा के रूप में हुई जबकि घायलों में कुड़वा निवासी राजू शाह के पुत्र रसीद शाह के रूप में हुई है जबकि एक घायल का पहचान नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।बताया जाता है कि बड़सरा निवासी सनौवर अपने मित्र कुड़वा निवासी रसीद शाह तथा एक युवक के साथ बाइक से सिवान की ओर जा रहे थे।

तभी बड़हरिया-सिवान मुख्य पथ पर कुड़वां गांव के समीप सिवान की ओर एक बाइक चालक तेज गति से आ रहा था। इस दौरान उसे अनियंत्रित होकर सनौवर की बाइक में टक्कर मार दिया। तभी पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आने से तीनों बाइक सवार घायल हो गए। जबकि घटना के बाद दूसरा बाइक चालक अपनी गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर डंपर चालक को पकड़ लिया तथा पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे एएसआइ राजकुमार कश्यप और एएसआइ अशोक गहलोत ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान सनौवर की मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं गिरफ्तार डंपर चालक यूपी के जौनपुर निवासी संतराम बताया जाता है वहीं पुलिस दुर्घटनाग्रस्त दो बाइक और डंपर को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026