Categories: छपरा

छपरा में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटे 4 लाख रुपये

छपरा: शहर में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से करीब 4 लाख रुपये झपट लिया और आसानी से भाग निकले। जिसके बाद पीड़ित महिला नगर थाना पहुंची, जहां उसके द्वारा इस बात की शिकायत की गई है। इस सूचना के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद नगर थाना पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन प्रारंभ किया। पीड़ित महिला अमनौर थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गीय सत्यदेव नारायण सिंह की पत्नी राजकुमारी सिंह बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त महिला घर के किसी सदस्य के साथ बाइक से छपरा आई थी। जहां उसके द्वारा भारतीय स्टेट बैंक से 3 लाख 50 हजार रुपये निकाले गए। वही इलाहाबाद बैंक से भी उसके द्वारा 49 हजार रुपये निकाले गए थे।

जिसके बाद वह रुपयों का थैला लेकर गांव लौट रही थी। इस दौरान वह बाइक पर पीछे बैठकर घर जा रही थी। उसकी बाइक जैसे ही योगिनिया कोठी स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पहुंची, तभी बाइक सवार बदमाशों ने देखते ही देखते उसके हाथ से रुपये का थैला झपट लिया और तेज गति से भाग निकले. जब तक वह शोर मचाती तब तक बाइक सवार बदमाश भाग चुके थे। सूत्रों के अनुसार इस झपट्टा के दौरान बदमाशों द्वारा पल्सर 220 बाइक का प्रयोग किया गया है। जिसके बाद वह नगर थाना पहुंची और इस बात की जानकारी उसके द्वारा पुलिस को दी गई। हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। हालांकि इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने अनभिज्ञता जाहिर किया है. जबकि इस मामले में पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने बताया कि रुपए झपटे जाने की सूचना उन्हें मिली है। जिसके लिए उनके द्वारा पुलिस टीम को मामले की छानबीन के लिए लगाया गया है। फिलहाल जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026