परवेज अख्तर/सीवान : जिले के सराय ओपी क्षेत्र के मखदूम सराय मिस्कार टोली में दिनदहाड़े बाइक पर सवार दो अपराधियों ने युवक के घर के पास ही गोली मार दी. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान मखदूम सराय मिस्कार टोली निवासी मो. उस्मान का पुत्र बब्लू खान के रूप में की गई. घटना के संबंध में घायल युवक की पत्नी रेशमा ने बताया कि सराय ओपी प्रभारी तनवीर आलम मंगलवार की रात्रि अपने दल बल के साथ मेरे घर छापामारी के लिए पहुंचे. जहां उन्होंने दरवाजा खोलने को कहा. दरवाजा खोल दिया गया जिसके बाद मेरे घर की तलाशी ली गई. लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हुआ. वही मेरे घर के अंदर दरवाजे पर लगे अपाची बाइक को पुलिस उठा कर थाने ले गई.
अगले दिन थाने पहुंची तो ओपी प्रभारी ने कहा कि तुम अपने पति बब्लू खान और इस अपाची बाइक का कागजात लेकर आओ. यदि कागजात सही पाई गई तो बाइक छोड़ दी जाएगी. जिसके बाद गुरुवार की दोपहर पति पत्नी थाने कागजात लेकर जा रहे थे. पति अभी घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा था की एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने बब्लू खान को गोली मार दी. लेकिन जब बब्लू खान की नजर पिस्टल पर पड़ी तो वह मुड़ गया और गोली बाएं हाथ में लग गई. यदि नहीं घूमता तो गोली सीने को छू जाती. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. इधर गोली की सूचना पर नगर थाना गस्ती दल और सराय ओपी प्रभारी दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और जांच में जुट गए. इधर गोली लगने की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…