हुसैनगंज में बाइक सवार अपराधियों ने पार्षद पति को मारी गोली, घायल

  • पेट्रौल पम्प से घर लौटने के दौरान अपराधियो ने मारी गोली
  • बाइक सवार तीन अपराधियो ने दिया घटना को अंजाम

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीब नगर गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के बगल में बाइक सवार अपराधियों ने जिला पार्षद पति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया .घायल की पहचान गौरी शंकर शाह का पुत्र हरी लाल गुप्ता के रूप में की गई.बताते चलें कि घायल की पत्नी अमृता देवी जिला परिषद क्षेत्र संख्या 11 से पार्षद है.परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल हरीलाल गुप्ता का हबीब नगर के समीप ही एक पेट्रोल पंप है जो एक माह पूर्व ही संचालित हुई है और वह अपने मित्र पूर्व सरपंच व्यास कुशवाहा के साथ पेट्रोल पंप पर बैठे थे . कुछ देर बैठने के बाद अपने मित्र के साथ घर के लिए चल दिए जहां व्यास कुशवाहा बाइक चला रहे थे और हरीलाल गुप्ता पीछे बैठे हुए थे .तभी एक पल्सर बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधी आए और उन्हें चार गोलियां मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए.आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया और प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया .इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर सुदर्शन राम दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घायल का फर्द बयान लिया .इधर गोली लगने की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया.

एक ही बाइक पर सवार थे तीनो अपराधी

बताते चलें कि पार्षद पति हरीलाल गुप्ता को गोली मारने वाले तीनों अपराधी एक ही बाइक पर सवार थे. जो पल्सर बाइक थी. गोलीबारी की घटना के बाद अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक तीनों अपराधी वहां से फरार हो गए. लोग चिल्लाते रह गए लेकिन किसी ने ना सुनी .इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया.

घायल को लगी हैं चार गोलियां

जानकारी के अनुसार घायल हरीलाल गुप्ता को चार गोलियां लगी है .जिसमें तीन गोली दाहिने बगल कमर में और एक गोली दाहिने पैर में लगी है .जहां दाहिने बगल कमर में लगी दो गोली बाहर निकल गई जबकि एक गोली कमर वही फंसी हुई है और पैर में लगी गोली भी बाहर निकल गयी हैं. इधर घायल जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है.

पार्टनरशिप में है पेट्रोल पंप

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक महीने पूर्व ही पेट्रोल पंप का उद्घाटन कर उसकी संचालन शुरू की गई है. जो पार्टनरशिप में है जिसका एक मालिक मोतिहारी का बताया जा रहा है .जबकि दूसरा मालिक घायल हरीलाल स्वयं है. जो पेट्रोल पंप का संचालन का देखरेख करते हैं .

परिजनों ने किया जमकर हंगामा

गोली की घटना के बाद जैसे ही घायल सदर अस्पताल पहुंचे तभी सैकड़ों की संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गए जहां परिजनों ने चिकित्सकों के साथ गाली गलौज करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया जिसे समझाने के बाद मामला शांत हुआ.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026