दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के भलुवाड़ा गांव स्थित नहर पर गुरुवार की दोपहर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने हथियार का भय दिखा बंधन बैंक कर्मी से 1.70 लाख रुपये, टैब, मोबाइल, पर्स लूट लिए। साथ ही बैंक कमी से बाइक की चाबी भी लेते गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बताया जाता है कि बंधन बैंक कर्मी गुड्डू कुमार साह क्षेत्र में वसूली कर बाइक से गुरुवार की दोपहर अपने सहलौर स्थित शाखा जा रहे थे तभी जीबी नगर थाना क्षेत्र के भलुवाड़ा गांव स्थित नहर पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया तथा हथियार का भय दिखा उनके पास से वसूली के 1.70 लाख रुपये, पर्स, मोबाइल, टैब लूट लिए, साथ ही उनकी बाइक की चाबी भी लेकर हथियार लहराते हुए भाग गए।
इस मामले में सारण के एकमा थाना के लालपुर मठिया निवासी बंधन बैंक कर्मी गुड्डू कुमार साह ने बदमाशों के विरुद्ध जीबी नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…