परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के जतौर बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के परिसर से मकान मालिक की ही बाइक चोरी हो गयी है. ग्रामीण बैंक जतौर के मकान मालिक जझौर गांव निवासी सियाराम सिंह अपने पुत्र कन्हैया राय के साथ हीरो लिवो बाइक से शुक्रवार 11 बजे बैंक पहुंचे. पिता पुत्र ने बाइक खड़ी कर प्रथम तल पर स्थित बैंक में गये और थोड़ी देर बाद नीचे उतरे तो उनकी बाइक गायब थी.
सियाराम सिंह ने बाइक चोरी के संदर्भ में स्थानीय थाने में आवेदन दिया है. जतौर के बाजार निवासियों का कहना है कि चोर बिल्कुल निडर हो गये है, क्योंकि बैंक परिसर में दो चौकीदार ड्यूटी पर तैनात है तथा थाने से पुलिस बराबर गस्त पर आती रहती है बावजूद बाइक चुरा ले गये.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…