हुसैनगंज के तेतरिया गांव में बारात से बाइक की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में एक शादी समारोह से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस घर में बारात आई थी उसी बारात में शामिल होने उसका सम्बंधी आया था. इस संबंध में स्थानीय थाने में टीकरी गांव निवासी दिलीप कुमार ने आवेदन देकर बताया की वह अपने संबंधी के यहां नेवता में गया था. वहां पर अपना हीरो मोटरसाइकिल तेतरिया मोड़ पर खड़ा कर के खाना खाने दरवाज़ा पर चला गया.

जब वापस आया तो देखा कि मेरा मोटरसाइकिल गायब थी. मैं आस पास काफी खोज बीन किया पर कहीं पता नहीं चला. विदित है कि पिछले माह भी तेतरिया गांव में आयी लड़की की बारात में एक नेवतरही की मोटरसाइकिल चोरी हो गयी थी. अभी तक उस मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने थाना कांड संख्या 126/2021 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल किया जा रहा है

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026