लगातार हो रही चोरी से क्षेत्र के लोगो में आक्रोश

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के दरौली बाजार में रविवार को अज्ञात चोरों द्वारा बाइक चोरी कर ली गयी. बाइक चोरी की सूचना पाते ही लोग इक्कठा हो गये. बाइक दरौली बाजार के व्यवसायी कृष्णा गुप्ता की है. इधर तीन सप्ताह से लगातार हो रही चोरी से थाना क्षेत्र के लोग परेशान हो गया है. जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गयी है. पहला घटना थाने से दो किलोमीटर की दूरी पर मुड़ा गांव में 8 नवंबर को को एक ही रात में चार घरों में लाखों की चोरी हो गयी थी. दूसरी घटना 3 नवंबर को प्रखंड मुख्यालय पर एक कर्मचारी बिरेंद्र राम की बाइक चोरी. तीसरी घटना फिर मुड़ा गांव में लाल सिंह के दरवाजे से 20 नवंबर को बोलेरो चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया था. चौथी घटना दरौली गांव से 17 नवंबर को रघुनाथ राय के दरवाजे से बाइक चोरी कर ली गयी थी. इस मामले में पुलिस ने अभी तक ना बाइक और चोरों का पता लगा सकी है. इस कारण क्षेत्र में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026