परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगहों से चोरों ने तीन बाइक की चोरी कर ली। पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के रामराज मोड़ की है। जहां विशाल मेगा मार्ट में बाजार करने आए गोरियाकोठी निवासी दिनेश कुमार के पुत्र विशाल कुमार की बाइक चोरों ने चोरी कर ली। दूसरी घटना सदर अस्पताल की है जहां अस्पताल में ड्यूटी करने आए हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीब नगर निवासी तुलसी यादव की बाइक चोरों ने चोरी कर ली।
जबकि तीसरी घटना शहर की बबुनिया मोड़ की हैं जहां आनंद नगर निवासी मुकेश कुमार अपने दुकान पर बाइक खड़ी कर दुकान चला रहे थे। तभी चोरों ने उनकी बाइक चोरी कर ली।वहीं पुलिस प्राथमिकी दर्ज जांच में जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…