सिवान कोर्ट परिसर में बाइक चोर गिरफ्तार, दो फरार

परवेज अख्तर/सिवान: कोर्ट परिसर में कार्य करने के लिए आये सिसवन थाना क्षेत्र के रामगढा निवासी शिव कुमार सिंह का पुत्र हरेंद्र सिंह की बाइक चोरो द्वारा चोरी कर ली गयी. इस संबंध में पीड़ित ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मैं काम से सिविल कोर्ट आया हुआ था और पानी टंकी के समीप अपनी बाइक खरी कर चला गया. वापस लौट तो देखा की मेरे बाइक पर तीन युवक बैठे है. तभी एक युवक ने बाइक को मास्टर चाभी से खोलकर दूसरे युवक को दिया. मैं अभी बाइक के समीप पहुंच ही रह था तब तक दो युवक बाइक लेकर फरार हो गए. जिसके बाद मैंने हल्ला हंगामा किया और एक युवक को पकड़ लिया.

पकड़े गए युवक की पहचान सरन जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के चकदेय गांव निवासी रामशंकर यादव का पुत्र रोहित कुमार है. जबकि बाइक लेकर फरार हुए दोनों युवकों की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरनाथपुर इजरा गांव निवासी श्यामदेव यादव का पुत्र दीपक कुमार व जनताबाज़ार थाना क्षेत्र के बनपुरा गांव निवासी विकास कुमार के रूप में की गयी. इधर पुलिस गिरप्तार चोर को जेल भेज दिया. वहीं बाइक बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026