परवेज़ अख्तर/सिवान : चिलचिलाती धूप के बीच मझौली चौक के निकट लगे जाम में दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। इसकी वजह से काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस को सूचित कर बुलाया गया। इसके बाद जाम हटा। असल में गलती ट्रक चालकों की थी। तीन चार ट्रक उधर से गुजर रहे थे। साइड लेने के फिराक में ट्रक आपस में फंस गए। पीछे देखते ही देखते बाइक सवार, साइकिल सवार और पैदल चलने वालों की लंबी कतार लग गई। चिलचिलाती धूप में फंसे हर कोई जाम से बाहर निकलना चाह रहा था। बाहर निकलने की कोशिश कर रहे दो बाइक सवार आपस में उलझ गए। इनमें से एक सेना का जवान भी शामिल था। वह छुट्टी में घर आया था।जिद पर अड़े दोनों बाइक सवार के बीच बात बढ़ती देख कर किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह वहां पहुंचे और समझा-बुझाकर जाम हटवाया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…