Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बिशुनपुरवा गांव में उत्पाद विभाग ने की छापेमारी, भारी मात्रा में बंटी-बबली शराब बरामद

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशुनपुरवा गांव में बुधवार की देर रात शराब कारोबारी के घर पर छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में देसी शराब बरामद किया है। पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब कारोबारी आधी रात को घर छोड़कर फरार हो गए। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बिशुनपुरवा गांव में शराब कारोबारी रामप्रवेश यादव के घर पर छापेमारी की गयी। उत्पाद विभाग की टीम के पहुंचते ही शराब कारोबारी घर छोड़कर फरार हो गए।

इसके बाद उत्पाद विभाग की पुलिस ने खंडहर घर की सघन तलाशी के दौरान घर में छुपा कर रखें भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया। शराब कारोबारी के घर से 1560 बोतल शराब बरामद किया गया। बरामद शराब की कीमत बाजार में डेढ़ लाख रुपए है। इस मामले में फरार शराब कारोबारी नीतीश कुमार यादव व अमित कुमार यादव दोनों सगे भाइयों को आरोपित किया गया है। इसके पूर्व में भी पिता-पुत्र जेल जा चुके हैं। मौके पर एसआई चंदन कुमार अरविंद कुमार सैफ उत्पाद के जवान थे

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026