Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अंधकार में ले जाने का काम कर रही भाजपा व आरएसएस : राजेश लिलोठिया

परवेज अख्तर/सिवान: दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव और बिहार प्रभारी कांग्रेस के राजेश लिलोठिया ने शनिवार को जिला परिसदन के सभागार में प्रेस वार्ता कर बीजेपी और आरएसएस पर कई आरोप लगाते हुए देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया। बिहार प्रभारी ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा मुझे बिहार का प्रभार दिया गया है। इसलिए मैं बिहार का दौर कर रहा हूं। इसी कड़ी में दो दिवसीय दौरा पर सिवान पहुंचा जहां सभी जगहों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहाकि पीएम मोदी ने वादा किया था कि दो हजार करोड़ रोजगार केंद्र सरकार देगी वह आज तक लोगों को नहीं मिला। नोट बंदी, जीएसटी लागू करने से एक दुकान पर दस लोग जो काम करते थे वे सड़क पर आ गए। महिला सुरक्षा का वादा करते है लेकिन मंदिर में ही दुष्कर्म हो जाता है। जो किसानों की समस्या है उसे बीजेपी ने जो वादा किया की कर्ज को माफ करेंगे लेकिन आज किसान आत्महत्या करने को मजूबर हैं। किसान के हिता के लिए राहुल गांधी एक ट्रोल फ्री नंबर लागू करने जा रहे हैं जो किसानों को परेशानी होगी वहां आसानी से उनका समाधान होगा । उन्होंने सांसद द्वारा जीरादेई गांव को गोद लेने के बाते पर कहा कि गांव को गोद तो लिया मगर गोद से उतारा ही नहीं गया, जबकि पीएम द्वारा गोद लिए गांव में करोड़ों रुपये बहाए गए लेकिन आज भी वहां गांव अंधेरे में हैं। उन्होंने दो दिन पूर्व सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में महिला की मौत पर खेद जताया और पार्टी की तरफ से उस परिवार को आर्थिक रूप से मदद करने की बात कही। मौके पर पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे, डॉ. कमलदेव नारायण शुक्ल, डॉ. अशोक गगन, विजय शेखर, जिलाध्यक्ष डॉ विधुशेखर पांडेय, विनय चंद्र श्रीवास्तव, रमाकांत सिंह, राजा राम सिंह, अशोक सिंह, गणेश राम, इरफान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026