छपरा

भाजपा ने सारण के दसों विधानसभा के प्रभारियों के नाम की घोषणा की

छपरा: भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक जिला कार्यालय में हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने जिले के दसों विधानसभा के प्रभारियों के नाम की घोषणा की. छपरा विधानसभा के प्रभारी शान्तनु कुमार, सोनपुर विधानसभा के राजेश ओझा, परसा विधानसभा के अनिल कुमार सिंह, एकमा विधानसभा के सत्यानंद सिंह, अमनौर विधानसभा के डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, बनियापुर विधानसभा के वीरेंद्र पांडे, तरैया विधानसभा के सत्येंद्र सिंह, मढौड़ा विधानसभा के लालबाबू कुशवाहा, और गरखा विधानसभा के प्रभारी सुपन राय बनाए गए है.

बैठक में 11 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने की घोषणा की गई. जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्य समिति के सभी सम्मानित सदस्य तथा मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तथा संयोजक एवम जनप्रतिनिधिगण उपस्थित होंगे. बैठक में छपरा जिला प्रभारी अनूप कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, राजेश ओझा, जयशंकर बैठा, तारा देवी, लक्ष्मी देवी, लालबाबू कुशवाहा, महामंत्री शांतनु कुमार, अनिल कुमार सिंह, रामा शंकर मिश्र, मंत्री मोहन शंकर प्रसाद, सुपन राय, गायत्री देवी, सत्यानंद सिंह, अशोक महतो, प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026