Siwan News

नशे में धुत्त बीजेपी नेता की गाड़ी से लहूलुहान हुई मासूमियत, शव देखकर आप भी दंग रह जायेंगे

न्यूज़ डेस्क: उत्तर बिहार के प्रमुख शहर मुजफ्फरपुर में शनिवार को उस समय कोहराम मच गया जब एक अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से 9 स्कूली बच्चों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहा में हुआ है। इस हादासे में जहां 9 बच्चों की मौत हो गई। इस दुर्घटना से बिहार की सियासत भी गरमा गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दुर्घटना में पीड़ित के परिवार से मुलाकात की। अस्पताल में चारो तरफ चीख पुकार मचा था। तेजस्वी यादव ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर जिक्र करते हुए कहा है कि ‪मुजफ़्फ़रपुर के मीनापुर में दर्दनाक सड़क हादसे में नशे में धुत्त बीजेपी नेता की गाड़ी से लहूलूहान हुई मासूमियत।

पीड़ित से मुलाक़ात करने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि 9 मासूम स्कूली छात्रों के शव देखकर दिल और दिमाग बैठ गया। पीड़ित परिवारों और घायलो से मुजफ़्फ़रपुर के अस्पताल जाकर मुलाकात की। दिन-दहाड़े 25 बच्चों को घायल और 9 बच्चों को मारने वाला दरिंदा प्रशासन की पकड़ से अभी भी बाहर है‬. अभी तक उस भाजपा नेता और ड्राइवर को क्यों नहीं पकड़ा गया है? शराबबंदी के बावजूद ड्राइवर शराब कैसे पिए हुए था? उसे शराब कैसे मिली? मुख्यमंत्री और उपमुख्य्मंत्री को मानवीय संवेदना के आधार पर पीड़ितों से मिलने जाना चाहिए। नीतीश सरकार बताए वह नादान बच्चों को मौत की नींद सुलाने वाले आरोपियों पर क्या कारवाई कर रही है?

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026