छपरा

भाजपा सांसद ने अलग-अलग गांवों में मृत लोगों के परिजनों से की मुलाकात

स्टेशन रोड किसी की जागीर नहीं है, हर हाल में होगा सड़क नाला का निर्माण

छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मृत लोगों के परिजनों से महाराजगंज लोकसभा के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पहुंच मुलाकात की।वही घोघीया गांव में हेमनारायण चौधुर के पिता के निधन होने पर उनके परिजन मिलें।वही घोघिया गांव में मौजूद दर्जनों ग्रामीणों ने सांसद से गांव में सड़क,नाला और हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग की। वही पकड़ी गांव निवासी संजय तिवारी के चाचा की मौत हो जाने और खजुरी गांव में आर्मी की तैयारी में दौड़ लगा रहे युवक की मौत पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया वही युवक के परिजनों को सरकारी सहायता दिलवाने का भरोसा दिलाया।

वही जागते रहो मशरक से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद ने कहा कि किसानों ने नीलगाय से फसलों की क्षति होने की शिकायत दर्ज की है जिस पर जल्द ही सरकार में इस बारे में वे मिलेंगे। मशरक स्टेशन रोड में नाला और सड़क निर्माण पर बात करने पर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी परिस्थिति में सड़कों के किनारे नाले और चौड़ी सड़क ही बनेगी।जिस पर उन्होंने संबंधित विभाग को लिखने की बात बताई। मौके पर भाजपा प्रखंड संयोजक बीरबल प्रसाद, किसान मोर्चा महामंत्री रविरंजन सिंह उर्फ मंटू,भाजपा बनियापुर सभा प्रभारी राकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह,सरवेस सिंह गंगौली, पप्पू बाबा,देव कुमार पड़ित, जितेन्द्र राम खजुरी समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026