Categories: पटना

BJP सांसद का आरोप…. कुर्सी के लिए CM नीतीश कुमार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से भी मिला सकते हैं हाथ….

पटना: बिहार में जेडीयू औऱ बीजेपी के बीच बढ़ती जा रही तल्खी के बीच भाजपा के सांसद छेदी पासवान ने नीतीश कुमार पर सबसे बड़ा हमला बोला है। बीजेपी के सांसद ने कहा है कि सीएम की कुर्सी के लिए नीतीश कुमार, अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से भी हाथ मिला सकते हैं।

भाजपा सांसद ने आगे कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बना कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से गलती हो गयी। आज बिहार में बीजेपी के सारे कार्यकर्ता-नेता उपेक्षित पड़े हुए हैं। बीजेपी के सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बना कर पार्टी से भूल हो गयी है। अब समय आ गया है कि पार्टी के बडे नेताओं की आंखें खुलनी चाहिये। नीतीश कुमार बीजेपी को ब्लैकमेल और बारगेन करने के लिए विवादित मुद्दे उठा रहे हैं। जब जातिगत जनगणना पर केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि ये संभव नहीं है, तो फिर नीतीश कुमार और उनकी पार्टी, यह माँग कैसे और क्यों कर रही है ? बीजेपी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया और अब बीजेपी को ही टारगेट और प्रेशर पॉलिटिक्स के जरिये जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया जा रहा है।

सांसद छेदी पासवान ने कहा कि विशेष राज्य के दर्जे पर भी बीजेपी को बारगेन करने की कोशिश की जा रही है। नीतीश कुमार प्रेशर बनाने के लिए ये मुद्दा उठा रहे हैं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को विशेष पैकेज दे दिया है, तो फिर विशेष दर्जा की बात क्यों उठ रही है ? गठबंधन की पार्टी कैसे ये मामला उठा रही है। ये सिर्फ बारगेनिंग की कोशिश है। सांसद छेदी पासवान ने कहा कि मैंने विधानसभा चुनाव के समय भी कहा था कि बीजेपी को बिहार में अकेले चुनाव लडना चाहिये था। अगर हम अकेले चुनाव लड़ते तो हमारी सरकार बनती। अभी भी स्थिति ये है कि बीजेपी बड़ी पार्टी है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने हुए हैं। उसके बाद वे बीजेपी से बारगेनिंग कर रहे हैं। नीतीश कुमार तो ऐसे आदमी हैं, जो मुख्यमंत्री बनने के लिए दाउद इब्राहिम से भी हाथ मिला सकते हैं। छेदी पासवान ने कहा कि उन्होंने पहले भी ऐसा कहा था और अब भी यह कह रहे हैं।

बीजेपी सांसद ने कहा कि बिहार में सत्ता के बंटवारे का फार्मूला अब बदला जाना चाहिये। अब ढ़ाई-ढ़ाई साल का फार्मूला तय होना चाहिये। नीतीश कुमार अगर मुख्यमंत्री बन गये हैं, तो उन्हें ढ़ाई साल के बाद कुर्सी से हटा देना चाहिये। बाँकि के ढ़ाई साल बीजेपी का मुख्यमंत्री होना चाहिये। छेदी पासवान ने कहा कि अभी की हालत ये है कि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। सबसे ज्यादा कार्यकर्ता उसके हैं लेकिन बीजेपी की सरकार में कुछ नहीं चल रही है। बीजेपी के मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं को उपेक्षित किया जा रहा है। उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। अब रास्ता यही बचा है कि मुख्यमंत्री पद के लिए ढ़ाई- ढ़ाई साल का फार्मूला तय होना चाहिये। बीजेपी के नेतृत्व को किसी भी तरह से दबाव में नहीं रहना चाहिये।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026