DJHÁ׿ÜÂéÚU ×ð¢ ÂýÎàæüÙ ·¤ÚUÌð ÖæÁÂæ ·¤æØü·¤Ìæü
मुंगेर : विधानसभा चुनाव के ठीक बाद बंगाल में हुई हिसा के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला में अलग अलग जगहों पर धरना दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव परिणाम आते ही जिस तरीके से तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा निर्दोष भाजपा कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्या की जा रही है, वह निदनीय है। लोकतंत्र में हिसा का कोई स्थान नहीं है। मुंगेर, जमालपुर व हवेली खड़गपुर के शहरी क्षेत्रों में सांकेतिक धरना का आयोजन किया गया।
मुंगेर नगर अध्यक्ष अजित कुमार छोटू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस ढंग से चुनाव जीतने के 24 घंटे के अंदर सत्ता संपोषित गुंडों द्वारा हिसा की जा रही है, उससे स्पष्ट है कि ममता इन्हीं तरीकों से चुनाव जीतती रहीं हैं। यह लोकतंत्र के लिए अशुभ है । धरना में जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक रंजन, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रोबिन केशरी, नगर मीडिया प्रभारी मुकेश मिश्रा, पंकज चमड़िया आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…