परवेज अख्तर/सिवान:- भाजपा के चाप ढाला स्थित जिला कार्यालय पर बैठक जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंगलवार को रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली की सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद चार जुलाई को दारौंदा विधानसभा की जनता को स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार मंगल पांडेय वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित करेंगे। इसमें वे केंद्र राज्य सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।
बैठक में विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, सौरभ शेखर, जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव,दारौंदा विधानसभा प्रभारी रामेंद्र राय, जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार, कुंदन कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शहजाद अली, विनय कुमार सोनी, चंद्रभान सिंह जीतू, संजीव कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, विजय गिरि, प्रभुनाथ यादव, देवेन्द्र तिवारी, मन्नु कुमार, श्याम पांडेय सहित भाजपा के अन्य मुख्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…