Categories: पटना

बिहार की नई आफत बन रहा ब्‍लैक फंगस, 31 नए मरीज मिले, अब तक 3 की मौत

पटना: बिहार में ब्लैक फंगस अब जान भी लेने लगा है। गुरुवार को ब्लैक फंगस की लक्षण वाली वैशाली के लालगंज निवासी महिला की जान चली गई। इससे पहले कैमूर निवासी महिला की वाराणसी में तो इस बीमारी के लक्षण वाले मुजफ्फरपुर निवासी वृद्ध की आईजीआईएमएस में एंबुलेंस में मौत हो गई थी। इस तरह ब्लैक फंगस से अब तक तीन जानें जा चुकी हैं। वहीं, गुरुवार को पटना के दो बड़े सरकारी अस्पतालों में ब्लैक फंगस के कुल 31 नए मरीज अपनी जांच कराने पहुंचे। इस तरह राज्य में ब्लैक फंगस के अब तक 135 मरीज मिल चुके हैं।

गुरुवार को सामने आए 31 मरीजों में से 26 पटना एम्स में, जबकि पांच आईजीआईएमएस में पहुंचे। आईजीआईएमएस में जांच कराने आए पांच में से चार को दवा और सावधानी बरतने की सलाह देकर घर भेज दिया गया। वहीं, गंभीर लक्षण वाले एक मरीज को भर्ती कर लिया गया। वहीं एम्स में आए 26 में सात गंभीर लक्षण वाले थे। इन्हें भर्ती कर लिया गया। बाकी 19 आंशिक लक्षण वाले को दवा और चिकित्सकीय सलाह देकर घर भेज दिया गया। एम्स में ब्लैक फंगस के कुल 32 मरीज भर्ती हैं। इनमें से चार आईसीयू में हैं। उधर, वैशाली जिले के लालगंज की घटारो दक्षिणी पंचायत के वार्ड-8 निवासी राजकिशोर राय की पत्नी प्रमिला देवी की हाजीपुर के जौहरी बाजार स्थित निजी नर्सिंग होम में बुधवार की देर रात मौत हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026