Categories: पटना

कोरोना को हराया तो ब्लैक फंगस ने ली जान: एक आंख निकालने के बाद भी डॉक्टर की नहीं बची जान

पटना: ब्लैक फंगस ने PMCH के पैथोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ उदय शंकर पांडेय की जान ले ली है। कोरोना को मात देने के बाद उन्हें ब्लैक फंगस का संक्रमण हो गया था। संक्रमण के बाद डॉक्टर की दाहिनी आंख भी निकाल दी गई लेकिन इसके बाद भी वह तेजी से फैलने लगा। इस कारण से शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। सोमवार की रात इलाज के दौरान डॉ उदय शंकर की मौत हो गई। कोरोना को मात देने के बाद मौत का यह पटना में काफी खतरनाक मामला सामने आया है।

निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

पैथोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ उदय शंकर पांडेय को पटना के रुबन हॉस्पिटल में पांच दिन पहले भर्ती कराया गया था। वह कोरोना से ठीक हो गए थे लेकिन ब्लैक फंगस की चपेट में आ गए थे। इसलिए उनकी सर्जरी भी की गई थी। रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ सत्यजीत कुमार सिंह ने बताया कि वह घर में ही ब्लैक फंगस की चपेट में आ गए थे। उन्हें सेप्टीसीमिया भी हो गया था। देर से इलाज के लिए भर्ती थे।

पटना में ब्लैक फंगस से पहली मौत

पटना में ब्लैक फंगस से डॉक्टर की पहली मौत है। रुबन हॉस्पिटल के निदेशक का कहना है कि अस्पताल में ब्लैक फंगस से संक्रमित किसी चिकित्सक की यह पहली मौत है। हालांकि इसके पहले ब्लैक फंगस से दो संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 11 नए मरीज मिले हैं। इसमें पटना एम्स में 5 और आईजीआईएमएस में 6 मरीज भर्ती हुए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026